Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नवंबर में शादियों का दौर शुरू होने से बाजारों में रौनक बढ़ेगी

नवंबर में शादियों का दौर शुरू होने से बाजारों में रौनक बढ़ेगी
12 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसके चलते शहर के बाजारों में रौनक छा गई है।

अमर सैनी

नोएडा। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसके चलते शहर के बाजारों में रौनक छा गई है। मैरिज होम, ब्यूटी पार्लर समेत हलवाई और बैंड बजाने वालों की बुकिंग फुल हो गई है। शादियों के सीजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इस सीजन में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर पहली शादी के शुभ मुहूर्त पर खूब शादी कार्यक्रम हैं। इसके बाद शादियों का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में ज्वैलरी, कपड़ा कारोबारी, बैंड, हलवाई, फूल विक्रेता, टेंट और मैरिज होम आदि का कारोबार तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी संघ के वरिष्ठ मंत्री घनश्याम चौहान ने बताया कि शुभ मुहूर्त पर शादी समारोह के लिए भी खूब ऑर्डर मिले हैं। ऐसे में कामगारों को भी आसानी से रोजगार मिल जाएगा। अब नवंबर से अप्रैल तक शादियों के सीजन में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। मैरिज होम संचालक आनंद कुमार ने बताया कि शादियों का सीजन शुरू होते ही शुभ तिथियों के लिए मैरिज होम में बुकिंग हो चुकी है। शुभ तिथियों के अलावा शादी-ब्याह की पार्टियों का भी आयोजन हो रहा है। इस बार शादी समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।

गांवों से बुलाए गए कारीगर
पिछले 30 वर्षों से हलवाई का काम कर रहे गजेंद्र सिंह ने बताया कि नवंबर में देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू हुआ तो सभी कारीगरों को उनके गांवों से बुला लिया गया है। अब लंबे समय से बेरोजगार बैठे लोगों को भी आसानी से रोजगार मिल रहा है। अब कारीगर भी अधिक मजदूरी की मांग कर रहे हैं।

ज्वैलरी और कपड़ा कारोबार में तेजी

सेक्टर-18 के ज्वैलरी कारोबारी एसके सिंह ने बताया कि कुछ सप्ताह से ज्वैलरी कारोबार में तेजी आई है। दुकानों और शोरूम में खरीदारी के लिए आने वाले ज्यादातर लोग वे हैं जिनके घर में शादियां हैं। लोग बड़ी मात्रा में ज्वैलरी तैयार करवा रहे हैं। ज्वैलरी कारोबार में 30 से 40 फीसदी तेजी आई है। वहीं, सेक्टर-27 अट्टा मार्केट के कपड़ा शोरूम मालिक आरिफ खान ने बताया कि नवरात्र शुरू होते ही कपड़ों की मांग में 30 से 40 फीसदी का उछाल आया है। शादियों का सीजन शुरू होते ही तरह-तरह के कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *