Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद

Noida Crime
Noida Crime: नोएडा में तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद

Noida Crime: नोएडा में तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर विजय गौतम, आशीष उर्फ आशू और यासीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13 चोरी की मोटर साइकिल, 34 चाबियां, वाहनों को काटने का सामान भी बरामद किया गया। यह गैंग नोएडा और गाजियाबाद में गाड़ियां चुरा कर छिपा देता था और बाद में कबाड़ी को बेच दिया करता था। पुलिस ने बताया कि शातिर अब तक 10 मोटरसाइकिल को काटकर कबाड़ियों को बेच चुके हैं। पुलिस ने बताया कि यह गैंग पुरानी गाड़ियों को चुराता था। यह गैंग गाड़ियों को नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों से चुराकर किसी सुनसान जगह पर छिपा देते थे। बाद में अलग-अलग पार्ट्स खोलकर और काटकर कबाड़ियों को बेच देते थे।

बाइक से निकला लोहा और एल्यूमीनियम सस्ते दामों पर बेचा करते थे। गैंग को एक मोटरसाइकिल के बदले दो से तीन हजार रुपए मिलते थे। जिसे गैंग के सदस्य नशे और मौज-मस्ती में खर्च करते थे। पूछताछ में शातिरों ने बताया कि अब तक उन्होंने 10 गाड़ियां कबाड़ियों को बेची है। तीनों आरोपी दादरी के रहने वाले हैं। विजय गौतम (26) पर 11, आशीष उर्फ आशू पर 8 और यासीन पर अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *