कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की विलक्षण पहल: विधानसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के गांवों की डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की विलक्षण पहल: विधानसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के गांवों की डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग

रिपोर्ट : कोमल रमोला

चंडीगढ़, 12 सितंबर:

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विधानसभा हलका श्री आनंदपुर साहिब के अंतर्गत आने वाले गांवों की डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग करवाने की नई पहल की है। स. बैंस की इस पहल के तहत विधानसभा के सभी गांवों की डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग की जाएगी। इस मैपिंग में गांवों की गलियां,तलाब , गांव की फिर्नी, मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल, कम्युनिटी सेंटर, और अस्पताल को शामिल किया गया है।

यह कार्य ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने से गांव में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए संबंधित विभागों को बार-बार गांव के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सरकारी स्थानों की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। इससे बार-बार की जाने वाली निशानदेही के काम से छुटकारा मिलेगा और सरकारी अधिकारियों तथा पंचायतों का समय भी बचेगा। इसके अतिरिक्त, गंदे पानी और सीवरेज की निकासी के लिए नक्शा तैयार करने और पीने के पानी की लाइनों को बिछाने में भी मदद मिलेगी, क्योंकि इससे गांव का डिजिटल स्तर और गलियों की लंबाई सही तरीके से पता चल सकेगी।

डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए अनुमानित खर्च की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और प्रत्येक घर और गली का नंबर और मालिक की जानकारी भी मिलेगी। यह डेटा जीवनभर के लिए तैयार रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर अपडेट भी किया जा सकेगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img