राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिया विवादित बयान

पंजाब : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए ब्यान की वरिष्ठ भाजपा नेता और जंडियाला गुरु से पूर्व विधायक अजयपाल सिंह मीरांकोट ने कड़े शब्दों में निंदा की।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह ब्यान सिर्फ सिख समुदाय ही नहीं बल्कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ है। राहुल गांधी का यह ब्यान अति निंदनीय है और विपक्ष के पद की गरिमा के बिल्कुल विपरीत है। नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर बैठे ऐसे नेता को यह शोभा नहीं देता।

राहुल गांधी जैसे नेता को देश के बाहर जाकर ऐसा कहने से पूर्व अपने पिछोकड़ पर नज़र मारने के साथ साथ सिख इतिहास को पढ़ने की सख्त जरूरत है । सिख समुदाय ने हमेशा राष्ट्रहित और धर्म के लिए कुर्बानियां दी हैं और नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी की कुर्बानी अपने आप मे बेमिसाल है।

ऐसा ब्यान देने से पहले राहुल गांधी क्या 1984 को भूल गए ? उनके इस ब्यान में देश विरोधी ताकतों की साज़िश की बू साफ दिखाई पड़ रही है । अपने इस ब्यान के लिए राहुल गांधी को सिख समुदाय के साथ साथ पूरे भारत देश से माफी मांगनी चाहिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img