Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

नशे में धुत्त मरीज ने डॉक्टर संग की अभद्रता

अस्पताल की आरडीए के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे नशे में धुत दो व्यक्ति इंदिरा गांधी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचे। उनमें से एक को मामूली खरोंच लगी थी
नशे में धुत्त मरीज ने डॉक्टर संग की अभद्रता

नई दिल्ली, 8 सितम्बर : इंदिरा गांधी अस्पताल में रविवार तड़के 4 बजे इलाज के लिए पहुंचे दो लोगों पर डॉक्टर के साथ हाथापाई करने और अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप सामने आए हैं।

अस्पताल की आरडीए के मुताबिक आज सुबह करीब 4 बजे नशे में धुत दो व्यक्ति इंदिरा गांधी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पहुंचे। उनमें से एक को मामूली खरोंच लगी थी। शुरुआत में एक्स-रे कराने को लेकर विवाद हुआ, लेकिन डॉक्टर ने मामले को शांत करा दिया। हालांकि, जब ड्रेसिंग करने के लिए एनओ (ड्रेसर) से कहा गया, तो नशे में धुत व्यक्तियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मांग की कि उनका इलाज केवल डॉक्टर ही करें। स्थिति को संभालने के लिए डॉक्टर ने खरोंच पर बीटाडीन लिक्विड लगाया, लेकिन इससे और अधिक शोर-शराबा होने लगा। इस दौरान आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। तब सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करने के लिए बुलाया गया, लेकिन बदमाश उन्हें धमकाने लगे और धक्का देकर मौके से भाग गए।

पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर ने कहा अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं है जिसके चलते डॉक्टर कार्यस्थल पर ही सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इससे न सिर्फ हमारी कार्यक्षमता पर असर पड़ रहा है बल्कि असुरक्षा की भावना भी लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है जिसे सुधारे जाने की जरुरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *