Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासनDudu Solar Plant Fire: राजस्थान के दूदू में सोलर प्लांट में भीषण आग, जयपुर और अजमेर से दमकल की गाड़ियां रवाना

एसीईओ ने लापरवाही बरतने पर लगाया एक लाख का जुर्माना

नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

अमर सैनी
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को वर्क सर्किल-9 के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह उन्हें खामियां मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साफ-सफाई ठीक से न कराए जाने पर एक ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और सहायक परियोजना अभियंता से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
निरीक्षण के दाैरान एसीईओ ने सबसे पहले सेक्टर-94 में अंतिम निवास के सामने 45 मीटर रोड के कुछ हिस्से में 400 मीटर लंबाई में सड़क का कार्य देखा। यह कार्य लंबे समय से बंद पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इस जमीन पर किसान से विवाद है। एसीईओ ने निर्देश दिए कि सड़क के इस भाग को पूरा करने के लिए यथाशीघ्र जमीन का अधिग्रहण किया जाए। जिससे वाहन चालकों को सुविधा मिल सके। अभी तक इस सड़क पर एक ही तरफ से मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। उन्होंने सेक्टर-127 के सामने एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क के फुटपाथ काे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग और वृद्ध लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लो हाइट में निर्मित फुटपाथ में कुछ स्थलों पर ब्रिक वर्क के ऊपर कॉपिंग में डाली गयी कंक्रीट की गुणवत्ता खराब है, इसे दुरुस्त किया जाए। खराब गुणवत्ता की कंक्रीट मिलने पर संबंधित अभियंता से स्पष्टीकरण लेने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। सेक्टर-125 एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने वेडिंग जोन के आस-पास गार्बेज व सीएंडडी वेस्ट पाया गया, जिसकी सफाई कराकर फोटो सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गंदगी मिलने पर लगाई लताड़
निरीक्षण के दौरान सेक्टर-125, 126 और 127 के सामने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जगह-जगह पॉलिथीन व अन्य कूड़ा पड़ा हुआ पाया गया। पटरियों पर घास भी उगी हुई मिली। जिसकी कटिंग नियमित रूप से नहीं की जा रही थी। संविदाकार ओएनेक्स मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कार्य में की जा रही लापवाही पर संविदाकार को नोटिस जारी और एक लाख की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग द्वितीय के सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार द्वारा निरीक्षण में भाग नहीं लिया गया। यह कार्य में लापरवाही का द्योतक है। ऐसे में सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार का स्पष्टीकरण लेने व एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *