Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा में डेढ़ घंटे लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसाइटी में लिफ्टों की बदहाली की कहानियां लगातार सामने आ रही हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसाइटी में लिफ्टों की बदहाली की कहानियां लगातार सामने आ रही हैं।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई राइज सोसाइटी में लिफ्टों की बदहाली की कहानियां लगातार सामने आ रही हैं। ताजा घटना ग्रीन आर्क सोसाइटी की है। जहां एक लिफ्ट अचानक आठवें फ्लोर पर फंस गई। जिसके एक 14 साल का बच्चा करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा।

घटना रविवार देर रात की है। जब बच्चा लिफ्ट से 12वें फ्लोर पर अपने फ्लैट की ओर जा रहा था। आठवें फ्लोर पर पहुंचते ही लिफ्ट में अचानक झटका लगा और लिफ्ट पूरी तरह से रुक गई। बच्चे ने लिफ्ट में मौजूद इंटरकॉम का इस्तेमाल किया। लेकिन वह भी काम नहीं आया। घबराए बच्चे ने अपने मोबाइल से पिता को कॉल किया, जिससे परिवार के सदस्य और अन्य लोग मौके पर लिफ्ट के पास पहुंचे।
लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद एक लोहे की रॉड का इस्तेमाल कर लिफ्ट को खोला गया और काफी मेहनत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। इस दौरान बच्चा काफी घबराया हुआ था और वह लिफ्ट के अंदर डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अन्य सोसाइटी के निवासियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जताते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में लिफ्ट की स्थिति खस्ता है और आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने लिफ्ट की देखरेख करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और लिफ्ट एक्ट को जल्द लागू करने की अपील की।

अचानक अटकी लिफ्ट
ग्रीन आर्क सोसाइटी में रहने वाले नीतीश कुमार ने बताया कि रात में अचानक से लिफ्ट अटक गई। जिसमें करीब डेढ़ घंटे तक एक बच्चा फंसा रहा। लिफ्ट का दरवाजा इस तरह से फंसा कि उसे खोलना मुश्किल हो गया। रॉड की मदद से दरवाजे को खोला गया और बच्चों को जैसे तैसे निकाला गया। लिफ्ट की देखरेख करने वाली कंपनी के लोगों को फोन किया गया लेकिन वह फोन करने के बाद भी काफी देरी से मौके पर पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *