Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस टीम ने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस टीम ने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली की साइबर पुलिस की टीम ने एक ऐसे गिरोह के तीन सदस्यों को नोएडा और दिल्ली के अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार किया है. जो बैंक के मैनेजर को झांसा देकर चीटिंग किया करता था.आरोपियों के पास से चीटिंग में इस्तेमाल 7 मोबाइल, 22 सिम कार्ड, 31 डेबिट कार्ड के अलावा कुछ डॉक्यूमेंट भी बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी के बैंक के अकाउंट में मौजूद 50000 को भी फ्रीज करा दिया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नोएडा निवासी अमजद हुसैन , जामिया नगर निवासी मोहम्मद रिजवान और जसोल निवासी हिमांशु के तौर पर हुई है. अमजद हुसैन इकोनॉमिक्स में मास्टर्स है और वह एक मशहूर फर्म में डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम करता था. बाकी दोनों डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था.

डीसीपी ने बताया कि साइबर पुलिस को अमन मोटर्स की तरफ से 9 लाख 50000 की चीटिंग की शिकायत दर्ज कराई गई.शिकायत में कहा गया कि उनके अकाउंट से 9 लाख 50000 निकाल दिया गया है . जब उन्होंने बैंक मैनेजर से संपर्क किया तो बैंक मैनेजर ने कहा कि अकाउंट होल्डर के फोन पर कहने पर ही उन्होंने दिए गए बैंक के अकॉउंट पर पैसा ट्रांसफर किया है .इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की गई, दिए गए बैंक डिटेल को खंगाला गया , जिससे पता चला कि नोएडा के अलग-अलग इलाके एटीएम से पैसे निकाले गए हैं. बैंक डिटेल ,मोबाइल नम्बर और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी अमजद हुसैन , रिजवान और हिमांशु की पहचान हो गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों के पास से 7 मोबाइल ब22 सिम कार्ड, 31 डेबिट कार्ड और डॉक्यूमेंट बरामद हुआ .इसके अलावा उनके बैंक अकाउंट में मौजूद 50000 को भी फ्रीज कर लिया गया. आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे बैंक को अपना निशाना बनाते हैं जिसमें कई सारे कंपनियों और फर्म का अकाउंट है . मैनेजर को बातों में फंसा कर मजबूरी दिखा देकर उनसे अपने अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करा लेता था. बहरहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लग रही है कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को चूना लगाया है .

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *