Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: एंटी-नारकोटिक्स-टास्क फोर्स ने महिला ड्रग-पेडलर को किया गिरफ्तार, 57.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

एंटी-नारकोटिक्स-टास्क फोर्स ने महिला ड्रग-पेडलर को किया गिरफ्तार, 57.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला के एंटी-नारकोटिक्स-टास्क फोर्स पुलिस द्वारा एक सक्रिय महिला ड्रग-पेडलर को गिरफ्तार किया।उसके कब्जे से कुल 57.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान कलंदर कॉलोनी,सीमापुरी निवासी शमीना 27 वर्ष के रूप में हुई है। शाहदरा जिले में संगठित अपराध के और ड्रग पेडलर्स को रोकने के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को 25 जुलाई को कलंदर कॉलोनी सीमापुरी के पास एक महिला द्वारा स्मैक बेचने के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने पर, एंटी नाकोटिक्स टास्क फोर्स इंस्पेक्टर अजय के देख-रेख में एक टीम गठन किया गया टीम ने सूचना के आधार पर कलंदर कॉलोनी सीमापुरी के पास टीम तैनात किया गया था।पुलिस ने देखा एक महिला हाथ में काले रंग की पॉलिथीन लेकर किसी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।और पॉलिथीन बैग जांच करने पर उसके कब्जे से 57.70 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। पूछताछ करने पर आरोपी महिला शमीना खुलासा किया कि उसने अपनी बड़ी बहन आयशा से गांजा खरीदा था, जो अपने मूल स्थान यूपी गई थी। इसके अलावा पुलिस अवैध स्मैक के सोर्स का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *