Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Shastri Park Accident: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में ट्रक से कुचलकर ई रिक्शा चालाक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में ट्रक से कुचलकर ई रिक्शा चालाक की दर्दनाक मौत, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में ट्रक से कुचलकर ई रिक्शा चालाक की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है . पुलिस ने मौके से ट्रक को भी जप्त कर लिया है. मृतक की पहचान विक्रांत के तौर पर हुई है. वह शास्त्री पार्क इलाके में ई रिक्शा चलाता था. बताया जा रहा है की विक्रांत ई रिक्शा लेकर जा रहा था तभी शास्त्री पार्क पहला पुस्ता के पास ओवर टेक करने को लेकर विक्रांत की चावल लेकर जा रही ट्रक के ड्राइवर से कहासुनी हो गई, जिसके बाद ई रिक्शा चालक विक्रांत ट्रक के सामने चढ़ कर उसे रोकने लगा, जिससे वह ट्रक की चपेट में आप गया, ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है,साथ ही ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. विक्रांत की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है,उसके परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं,पत्नी का कहना है कि अब उसे समझ में नहीं आ रहा है कि अब अपने छोटे बच्चों का लालन पालन कैसे करेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *