Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

रवनीत सिंह बिट्टू बोले- जो बजट आया हैं वो सारे देश का बजट हैं, पंजाब को भी वही मिलेगा जो बाकी देश को मिलेगा

रवनीत सिंह बिट्टू बोले- जो बजट आया हैं वो सारे देश का बजट हैं, पंजाब को भी वही मिलेगा जो बाकी देश को मिलेगा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बजट पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है की जो बजट आया हैं वो सारे देश का बजट हैं जो भी स्कीम बनेगी वो पूरे देश के लिए हैं पंजाब को भी वही मिलेगा जो बाकी देश को मिलेगा। एक लाख 52 हजार करोड़ रुपया खेती को दिया गया हैं। आज तक किसी सरकार ने नही दिया। 1 करोड़ फार्मर को नेचुरल फार्मिंग के साथ जोड़ना हैं। पेस्टीसाइड से खेती को बचाना हैं कैंसर से लोगो को बचाना हैं।पल्सेस और ऑयल सीड्स पर ध्यान दिया गया हैं। जिससे आने वाले दिनों में जो तेल हम बाहर से खरीद रहे उसे यही से खरीदा जा सके, एमएसपी लोगो की मिली हैं।

ट्रांसफॉर्मिंग खेती में हो रहा हैं। आज इस पर रिसर्च हो रही हैं हम एग्रीकल्चर रिसर्च पर पैसा दे रहे हैं। हमारे अपने किसान यहां से ब्रोकोली और कॉर्न भेज रहे हैं। बड़ी बड़ी कंपनियों को हमारे यहां से सप्लाई की जा रही हैं । हम स्टोरेज से लेकर मार्केटिंग तक पर काम कर रहे हैं। किसानी को डिजिटल प्रोग्राम से जोड़ा जा रहा हैं। हर तरह के आंकड़े वहां उपलब्ध हो। को ऑपरेटिव को मजबूत किया जा रहा हैं जिससे किसानों को खेती से जुड़ी हर चीज वहां मिले। ये बाते जरूर छोटी हैं लेकिन इसके मायने बड़े होंगे। फूड प्रोसेसिंग मिनिट्री में हम नौजवानों को ट्रेनिंग देने की बात कर रहे हैं पांच सौ के करीब कंपनियों से बात हो रही हैं। मेगा फूड पार्क को बड़ा रहे हैं। हरपाल चीमा के बयान पर बिट्टू ने कहा वित्त आयोग गए हैं। उनकी पीसी सुन लो की ये पैसा कहा इस्तेमाल कर रहे हैं। ये केवल विज्ञापन दे रहे हैं । सारा पैसा उड़ाया जा रहा हैं। कर्ज में डूबा हुआ राज्य हैं हमारा। चीमा साहब को देखना चाहिए। चीमा साहब अपने मंत्रियों को दिल्ली मंत्रालय भेजो जिससे पंजाब को फायदा हो सके। मैं पहले ही कहता रहा हूं की मुख्यमंत्री साहब अपने मंत्रियों को भेजो जिससे पंजाब को फायदा मिल सके । gst council की बैठक हैं उम्मीद करते सीएम वहां आयेगे।

वही किसानों को लेकर बिट्टू ने कहा जितना चुनाव मैं हो रहा था या पिछले सालों से हो रहा था आज सच सबके सामने आ गया। मैं खुद किसान हूं। आज मैने किसान लीडर्स को संसद में देखा बताओ किसने रोका। ये कहते हैं दिल्ली नही आने दिया जाता। लेकिन इनको किसी ने नहीं रोका। आज झूठ ये साफ हो गया। आज विपक्ष के नेताओ से मिले वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की किसी ने नहीं रोका। आज एक बात साफ हो गई जब हरसिमरत बादल। आम आदमी पार्टी और हरियाणा के सांसद जुगलबंदी कर रहे थे। इन लोगो ने गांवों में भाजपा का ना बूथ लगने दिया और ना ही वोट दिया हम कहते थे की आपकी बात वहां रखेगे ।लेकिन वहां इन पार्टी के नेताओ ने ये काम किया। आज ये बात साफ हो गई की ये किसके साथ मिले हुए हैं इंडिया एलायंस के नेताओ से मिले। कांग्रेस का सच सामने आया आप का सच सामने आया कैसे बीजेपी को मिलकर रोका। हरियाणा की लीडरशिप कह रही हैं क्या चाहिए। पंजाब के लोगो को समझना चाहिए कि उनका इस्तेमाल किया गया। वो लीडर सही रहे जो अपनी बात पर कायम रहे हैं। आज चेहरे साफ हो गए ।भगवंत मान और कांग्रेस मदद कर रही हैं ।इन किसान नेताओ का चेहरे सबके सामने आ गए।

केंद्र सरकार बार बार कह रही हैं हरियाणा पंजाब में एमएसपी मिल रही हैं एक एक दाना उठाया जा रहा हैं ये नेता राहुल गांधी के हाथो में खेल रहे हैं। जिस दिन एमएसपी कानून में आ गई तब ये सारे देश में बटेगी फिर हमे क्या मिलेगा। और भी राज्य हैं ।केंद्र सरकार आज सोच रही हैं पंजाब ने इन कथित किसान नेताओ ने एमएसपी छीनने की बात की हैं इनकी अंदर से राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के साथ बात हो गई हैं ये हमारे एमएसपी गवा देंगे हमे जो हक मिलता हैं ये उसको दूसरा को दिलवा देगे। इन नेताओ के पास ना जमीन ना कुछ कुछ पैसे आते हैं उसको काम करते हैं। हमारे 700 शाहिद हुए इन्होंने अपना सारा संघर्ष इन्होंने राहुल गांधी की झोली में डाल दिया। दिल्ली की आधी कैबिनेट जेल मैं हैं। सब सच सामने आया हैं आरटीआई कार्यकर्ता को सरकार को कहना चाहिए और हाई कोर्ट जाना चाहिए इस मामले की जांच होनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *