Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

जिला अस्पताल और शहर में व्याप्त समस्याओं के संबंध में डीएम को सपा महानगर ने सौंपा ज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल और सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जो कि अनुचित है।
समाजवादी पार्टी महानगर ईकाई के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर जिला अस्पताल और शहर में विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

अमर सैनी

समाजवादी पार्टी महानगर ईकाई के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर जिला अस्पताल और शहर में विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल और सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में में आने वाले लोगों से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है, जो कि अनुचित है। जिला अस्पताल में पहले से ही मरीजों पर आर्थिक बोझ होता है, ऐसे में पार्किंग शुल्क और अधिक कष्टकारी हो जाता है। जिला अस्पताल में नियमित तौर पर दवाओं की कमी देखने को मिल रही है। इससे मरीजों को आवश्यक दवाएं समय पर नहीं मिल पा रही हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। महासचिव विकास यादव ने कहा कि अस्पताल में गंभीर मरीजों को दोपहर दो बजे के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। इस प्रक्रिया में समय की बर्बादी होती है और मरीज की स्थिति और भी खराब हो सकती है। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि कोरोना काल में रखे गए कर्मियों को अभी तक उनका वेतन नहीं मिला है और अब उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। इन कर्मियों ने अपने जीवन को जोखिम में डालकर सेवा की है और उनका वेतन और नौकरी सुरक्षित होनी चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि जिले में फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और फॉगिंग की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसलिए विनम्र अनुरोध करते हैं कि कृपया इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करें और शीघ्रातिशीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाएं। डीएम ने शुल्क वसूलने वाली पार्किंग बंद करने का आश्वासन दिया है।उपस्थित मुख्य लोगों में, मनोज गोयल, हसीब शकील, रामबीर यादव, रविन्द्र यादव, रोहित यादव, भानु प्रताप,सौरभ चौहान, मोनू, कैलाश, शाहिद, सिकंदर पासवान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *