Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

सड़क पर जलभराव से बाइक गड्ढे में गिरी

इस दौरान एक बाइक गड्ढे में जा गिरी।
सूरजपुर कस्बे में गुरुवार की शाम हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर कस्बे में गुरुवार की शाम हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव हो गया। इस दौरान एक बाइक गड्ढे में जा गिरी। किसी तरह बाइक को बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोगों का कहना है कि यहां बारिश के दिनों में बुरा हाल हो जाता है। हादसों को लेकर खतरा बना रहता है।
दादरी से नोएडा जाने वाली सड़क पर हल्की सी बारिश में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। सूरजपुर, कुलेसरा और तिलपता में जलभराव से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। बारिश में सड़क जलमग्न हो जाती है। इस बीच यहां लोगों को जाम से भी जूझना पड़ता है। सूरजपुर कस्बे में गुरुवार को हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान सड़क में बने एक गड्ढे में बाइक का अगला पहिया जा गिरा। गनीमत रही कि बाइक सवार और पीछे बैठी महिला को चोट नहीं लगी। किसी तरह बाइक को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश यहां जलभराव की पोल खोल देती है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले आम लोगों को भुगतना पड़ता है। इस रोड पर कुलेसरा और तिलपता में भी यही हाल रहता है। प्राधिकरण की तरफ से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है। बिना बारिश के भी यहां सड़क के किनारे पानी भरा रहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *