Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Murder Case: दिल्ली के भजनपुरा में 28 साल के युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

दिल्ली के भजनपुरा में 28 साल के युवक की ताबड़तोड़ चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के भजनपुरा इलाके में देर रात कुछ लड़कों ने सुमित नाम के एक शख्स की ताबड़तोड़ चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात करीब रात 11:30 बजे की है. भजनपुरा के गामडी इलाके में घर के बाहर बैठे एक 28 वर्षीय शख्स की चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. मृतक शख्स की पहचान सुमित उर्फ प्रेम चौधरी के रूप में हुई है. जोकि 5वें पुस्ता, गामड़ी में रहता था. उस पर 2015 में एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और इस वक्त वो जमानत पर रिहा था.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की के मुताबिक वारदात बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है, गामडी एक्सटेंशन, भजनपुरा की गली नंबर 15 में रहने वाले सुमित उर्फ प्रेम चौधरी (28) अपने घर के बाहर गली में बैठा हुआ था. उस वक्त 3-4 अज्ञात लड़के आए और उससे बहस करने लगे. यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि लड़कों ने सुमित पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक पर करीब 17 बार चाकूओं से वार किए गए. चाकू चेहरे, गर्दन, छाती और पेट में लगे हैं. चाकुओं के कई वार से गंभीर रूप से घायल सुमित को नजदीक के सरकारी अस्पताल जगप्रवेश चंद्र में एडमिट कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया.
आरोपियों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. मामले की अलग-अलग एंगल से आगे की जांच जारी है.

मृतक सुमित उर्फ प्रेम चौधरी विवाहित है और उसका एक 3 साल का बेटा भी है. उसके खिलाफ 2015 में हत्या के प्रयास में धारा 307/34 के तहत मामला भी दर्ज हुआ था जिसमें उसकी दोषी ठहराया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों पर वो जमानत पर बाहर था. उसका टूर एंड ट्रेवल्स का बिजनेस है और जिम भी चलता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *