Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

ग्लोबल ओरल हेल्थ के लिए जामिया के प्रोफेसर चुने गए इंडिया हेड

- ब्रिटिश सरकार के प्रतिष्ठित एनआईएचआर से पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे 93000 ब्रिटिश पाउंड
ग्लोबल ओरल हेल्थ के लिए जामिया के प्रोफेसर चुने गए इंडिया हेड

नई दिल्ली, 27 जून : जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री के प्रोफेसर अभिषेक मेहता को ब्रिटिश सरकार ने प्रतिष्ठित एनआईएचआर ग्लोबल हेल्थ ग्रुप ऑन ओरल हेल्थ प्रोजेक्ट के लिए प्रधान इन्वेस्टिगेटर और इंडिया लीड के रूप में चुना है। यह दो साल की एक परियोजना है जिसके तहत यूनाइटेड किंगडम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ केयर एंड रिसर्च द्वारा कुल 93000 ब्रिटिश पाउंड (जीबीपी) का अनुदान पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा।

दो साल के शोध कार्यक्रम का उद्देश्य निम्न-मध्यम और मध्यम आय वाले चार देशों, अर्थात् केन्या, कोलंबिया, भारत और ब्राजील में ओरल रोगों की बेपरवाही की व्याख्या करना है। इसके तहत चार उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी जिनमें ओरल स्वास्थ्य असमानताओं के पैटर्न, तंत्र और प्रभाव का आकलन करना और ओरल स्वास्थ्य पर वाणिज्यिक निर्धारकों के प्रभाव एवं विशेष रूप से चीनी तथा तंबाकू उद्योगों की भूमिका का निर्धारण करना शामिल है। इसके साथ ही ओरल रोगों के आर्थिक बोझ एवं ओरल स्वास्थ्य प्रणाली सुधारों के अवसरों का आकलन और ओरल स्वास्थ्य असमानताओं को कम करने एवं स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेपों व प्रणाली में सुधार और परीक्षण भी किया जाना है। इसके अलावा प्रशिक्षण और शॉर्ट पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से स्थानीय अनुसंधान क्षमता को भी विकसित करना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *