Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने ली शपथ

18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर लिया। लेकिन इस दौरान कई नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिले। शपथ ग्रहण समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जबरदस्त नारेबाजी की
गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने ली शपथ

अमर सैनी

गाजियाबाद। 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण कर लिया। लेकिन इस दौरान कई नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिले। शपथ ग्रहण समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने जबरदस्त नारेबाजी की। इस बीच इन सांसदों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग की हो रही है।

मंगलवार को गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने जैसे ही वे शपथ लेने पहुंचे, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने शोरगुल के बीच शपथ ली। बाद में उन्हें बीजेपी के शीर्ष नेताओं की याद आई। उन्होंने उनके नाम लिए। अतुल गर्ग ने अटल बिहारी वाजपेयी जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के बाद जैसे ही वे जाने लगे, विपक्षी सांसदों ने उन्हें टोक दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद अतुल गर्ग फिर वापस आए और एक और नारा लगाया, डॉक्टर हेडगेवार जिंदाबाद… इतना ही नहीं, नारेबाजी के बीच वो साइन करना भी भूल गए। हालांकि बाद में जब उन्हें याद आया तो वो वापस आए और साइन कर दिए। इस बीच विपक्ष के सांसद लगातार उन्हें टारगेट कर नारेबाजी करते रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *