Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

मुरादनगर गंगनहर में जल जिहाद का आरोप,पुलिस ने आरोपों को नकारा

थाना मुरादनगर क्षेत्र की गंगनहर में लोगों को कथित रूप से डूबने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अयोध्या के हनुमान गढ़ी के मुख्य महंत राजू दास ने एक्स पर एक पोस्ट कर बवाल मचा दिया है।
मुरादनगर गंगनहर में जल जिहाद का आरोप,पुलिस ने आरोपों को नकारा

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना मुरादनगर क्षेत्र की गंगनहर में लोगों को कथित रूप से डूबने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार अयोध्या के हनुमान गढ़ी के मुख्य महंत राजू दास ने एक्स पर एक पोस्ट कर बवाल मचा दिया है। पोस्ट में उन्होंने एक विशेष समुदाय के गोताखोरों पर लोगों को डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। वहीं, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास ने 24 जून को X पर शेयर किया। राजू दास ने लिखा- “जल जिहाद। पुलिस की शुरुआती जांच में मोदीनगर गंगनहर में ऐसे कई सबूत मिले हैं जो पिछले एक महीने में 60 लोगों की डूबने से हुई मौत पर सवाल खड़े करते हैं। इन सभी लोगों के शव नहर से खोजने के लिए वहां गोता लगाने वाले मुस्लिम गोताखोरों ने 30 से 40 हजार रुपए लिए हैं। पता चला कि नहर के अंदर झाड़ियों और पत्थरों से मोटी रस्सियां बंधी हुई मिली हैं। यानी जो लोग नहाने के लिए घाट पर जाते थे, पानी में पहले से इंतजार कर रहे 10-15 मुस्लिम गोताखोरों में से कोई एक उनके पैर पकड़कर उन्हें गहरे पानी में खींच लेता था। फिर उन्हें डुबोकर मार देता था और फिर शव को पानी के अंदर ही पत्थर या झाड़ी से बांध देता था।”

6 साल पुरानी वीडियो वायरल
साल 2018 में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने आरोप लगाया था कि मुरादनगर गंग नहर में नहाने आने वाले लोगों की डूबकर मौत हो जाती है। विधायक के अनुसार, मुसलमानों ने जंजीरों में पत्थर बांधकर नहर के अंदर छोड़ दिया था। जब कोई नहाने आता था, तो वे उसके पैरों में जंजीर बांध देते थे और उसे डुबोकर उसके गहने लूट लेते थे। उस समय की मीडिया रिपोर्ट्स अब फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं।

पुलिस ने आरोपों को नकारा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने एक्स पर लिखा कि ‘उक्त घटना 6 साल पहले जुलाई 2018 की है। जिसमें उस समय विस्तृत जांच की गई थी। जिसमें आरोप निराधार पाए गए थे। इसके बाद जुलाई 2023 में उक्त पेपर कटिंग फिर से सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुई। जिसकी दोबारा जांच की गई। किसी आरोप की पुष्टि नहीं हुई।

मुरादनगर का महंत अभी भी फरार
वहीं, मुरादनगर के गंगनहर घाट पर महिलाओं के चेंजिंग रूम की सीसीटीवी से निगरानी करने के आरोपी महंत मुकेश गिरी को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। आरोपी महंत पर 23 मई को मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। उसके खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं। उसने सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर रखा था। इसको लेकर भी मुकदमे दर्ज हैं। सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी महंत की दुकानों को 23 मई को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *