Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नोएडा में बरसात से पहले 153 नालों की हो रही सफाई

बरसात का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है। प्री मानसून की बारिश भी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई करा रही है।
नोएडा में बरसात से पहले 153 नालों की हो रही सफाई

अमर सैनी

नोएडा। बरसात का मौसम जल्द ही दस्तक देने वाला है। प्री मानसून की बारिश भी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई करा रही है। प्राधिकरण का दावा है कि युद्ध स्तर पर नालों की सफाई कराई जा रही है। नोएडा प्राधिकरण के इस दावे का पता बारिश शुरू होने के बाद पता चलेगा।

हाल ही में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बारिश के कारण शहर में होने वाले जलभराव से निपटने के लिए अलर्ट रहने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अप्रैल से शहर में लगातार नालों की सफाई की जा रही है। सड़क पर सिल्ट भी नहीं छोड़ी जा रही है। मानसून से पहले सभी नालों की पूरी तरह सफाई कर दी जाएगी। इसके लिए सभी ठेकेदारों के साथ बैठक की जा रही है।
जनस्वास्थ्य विभाग के उप महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि नालों की सफाई दो चरणों में पूरी की जाएगी। शहर में कुल 153 नाले हैं, जिनकी लंबाई 298 किलोमीटर है। इन नालों की सफाई पर करीब 11.17 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अभी तक 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है, 20 फीसदी काम पूरा होना बाकी है।

मानसून आने से पहले सफाई होगी पूरी
पहले चरण में 148 किलोमीटर लंबाई वाले कुल 73 नालों की सफाई की जाएगी। इनकी सफाई पर 5.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में 149.75 किलोमीटर लंबाई वाले कुल 80 नालों पर 5.67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इन सभी की सफाई मानसून आने से पहले पूरी कर ली जाएगी। ताकि सेक्टरों और गांवों में जलनिकासी में कोई दिक्कत न आए और जलभराव न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *