Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

INDIA ब्लॉक से Sanjay Singh ने की अपील, कहा- हमारा दोष है तो सजा दें, पर लड़ाई में करें सहयोग

INDIA ब्लॉक से Sanjay Singh ने की अपील, कहा- हमारा दोष है तो सजा दें, पर लड़ाई में करें सहयोग
INDIA ब्लॉक से Sanjay Singh ने की अपील, कहा- हमारा दोष है तो सजा दें, पर लड़ाई में करें सहयोग

INDIA ब्लॉक से Sanjay Singh ने की अपील, कहा- हमारा दोष है तो सजा दें, पर लड़ाई में करें सहयोग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार मचा है. पानी के लिए लोग तरस रहे हैं और इस मुद्दे पर राजनीतिक दल सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं. अब आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक बार फिर दिल्ली में पानी के संकट को भाजपा द्वारा प्रायोजित बताया है. उन्होंने कहा कि BJP की हरियाणा सरकार दिल्ली के हक का पानी नहीं दे रही है. संजय सिंह ने कहा, ‘ इतिहास में पहली बार अब थक हारकर एक कैबिनेट मंत्री शुक्रवार से अनशन पर बैठक रही हैं. इसलिए इंडिया गठबंधन के दलों से भी अनुरोध है कि वह हमारे हक में लड़ाई में सहयोग करें. अगर कहीं पर हमारा दोष है तो हमे संजा दें, लेकिन दिल्ली के लोगों के हक के लिए आंदोलन में सहयोग करें.’

इस भीषण गर्मी में पानी रोकना कितना बड़ा गुनाह है? मैं प्रधानमंत्री ने पूछना चाहता हूं कि आखिरकार दिल्ली के लोगों को गुनाह क्या है, उन्होंने 7 की 7 सीट भाजपा को जिताने का काम किया है तो फिर जनता को किस बात की सजा दी जा रही है.संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने साल 2014 में दिल्ली की 7 सीटें आपको दी. 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार आने के बाद आपको कई योजनाएं दीं. लेकिन आपने अरविंद केजरीवाल को पकड़ कर जेल में डाल दिया. दिल्ली के लोगों को कष्ट हुआ लेकिन एक बार फिर दिल्ली के लोगों ने 7 की 7 सीटें आपको जीता दीं. आखिर दिल्ली वालों की गलती क्या है. BJP के कोई मंत्री या नेता यह नहीं कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार कम से कम दिल्ली के हक का पानी तो दिल्ली को दे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *