Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

राहुल गांधी को हिन्दू विरोधी बताने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को थमाया नोटिस

अमर सैनी

नोएडा। राहुल गांधी को हिंदू विरोधी बताने पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु थाने में एक वकील ने केस दर्ज कराया है। इस संबंध में कर्नाटक के तीन पुलिसकर्मी गुरुवार को अजीत भारती के नोएडा में सेक्टर 55 स्थित घर पर नोटिस देने पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान अजीत ने थाना सेक्टर 58 पुलिस को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद करीब एक घंटे तक बातचीत के बाद कर्नाटक पुलिस अजीत भारती को नोटिस देकर वापस लौट गई।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती ने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर बताया कि गुरुवार करीब दोपहर 2 बजे कर्नाटक पुलिस से बताने वाले तीन नवयुवक मेरे घर के नीचे आए और और कहा कि नोटिस देने आए हैं। मैंने पूछा कि क्या आपने @noidapolice को सूचना दी? उन्होंने कहा कि लोकल थाना कौन सा है? मैंने तुरंत ही स्थानीय पुलिस अधिकारी को सूचित किया और @Uppolice की दो गाड़ियां शीघ्र ही पहुंची। उन्होंने बैंग्लोर से आए नवयुवकों से बात की और फिर उन्हें अपने साथ ही ले कर चले गए। स्थानीय पुलिस का बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमारा हर संभव प्रयास तत्परता से किया।

नोटिस थमाकर वापस लौटी पुलिस
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अजीत के खिलाफ कर्नाटक में एक केस दर्ज किया गया है। इसी को लेकर कर्नाटक पुलिस के तीन पुलिसकर्मी अजीत भारती के घर पहुंचे थे। कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में अजीत भारती नोटिस थमाया। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी वापस लौट गए।

यह है पूरा मामला
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती पर राहुल गांधी को कथित तौर पर ‘हिंदू विरोधी’ कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह शिकायत बेंगलुरु में एक वकील ने दर्ज कराई है। इस शिकायत में अजीत भारती पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी कहने का आरोप लगाया गया है। अजीत भारती अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वीडियो में हिंदुत्व को लेकर बहुत सक्रिय रहे हैं। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अजीत भारती पर राहुल गांधी को कथित तौर पर ‘हिंदू विरोधी’ कहने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *