Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा प्राधिकरण लगाएगा 15 कियोस्क

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 18 में कियोस्क लगाएं हैं। जो काफी बढ़िया चल रहे हैं। इसी को देखते हुए प्राधिकरण ने 15 और कियोस्क लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर करीब 4.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बार सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल और बॉटनिकल गार्डन मल्टीलेवल पार्किंग के बीच 15 कियोस्क लगाएगा। ये सभी कियोस्क नालों को ढकने के बाद उन पर लगाए जाएंगे। इससे पहले नोएडा प्राधिकरण डीएससी रोड का सौंदर्यीकरण भी कराएगा।
प्राधिकरण जीआईपी मॉल के गेट नंबर 2 से बॉटनिकल गार्डन तक खुली जगह का इस्तेमाल करेगा। यहां पहले खुले नालों को ढकने का काम किया जाएगा। इसके बाद आसपास सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पौधे और लाइटिंग के अलावा यहां अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। खाने-पीने की सुविधा देने के लिए यहां दुकानें खोली जाएंगी। ये कियोस्क के रूप में होंगी। इसके जरिए स्ट्रीट मार्केट का कॉन्सेप्ट भी लाया जाएगा। कियोस्क लगाने के अलावा लोगों के बैठने के लिए बेंच समेत अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। यहां पौधारोपण किया जाएगा। इसे भी उद्यान की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को यहां आराम से कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और एस्टीमेट आदि भी तैयार किया गया था। तैयार होने वाले कियोस्क को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *