Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बिजली कटौती पर ट्वीट करना पड़ा भारी, गिरफ्तार

अमर सैनी

गाजियाबाद। बिजली कटौती से नाराज एक युवक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दिया। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ट्वीट करने के दौरान युवक ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी। जिसके बाद गाजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक इंदिरापुरम क्षेत्र के हिमांशु कौशिक ने 19 जून को अपने एक्स अकाउंट पर वसुंधरा क्षेत्र में बिजली कटौती के बारे में लिखा था। इस पोस्ट में हिमांशु ने पीएम-सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। यह पहली बार नहीं है जब हिमांशु ने ऐसा किया हो। वह पांच जून से लगातार बिजली कटौती व अन्य मुद्दों को लेकर पीएम-सीएम के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू की। इस संबंध में इंदिरापुरम सर्किल के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया, सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट इंदिरापुरम के वसुंधरा चौकी क्षेत्र का है। इसमें ट्वीट करने वाले ने पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *