Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

आरोपी को सजा दिलवाने से पहले 13 साल की छात्रा खुद पंखे पर झूली

अमर सैनी

गाजियाबाद। मोदीनगर की एक कॉलोनी से दर्दनाक मामला सामने आया है। 13 साल की छात्रा ने बुधवार शाम को पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। रेप के बाद वह इस कदर डिप्रेशन में चली गयी की अपने इंसाफ की लड़ाई भी नहीं लड़ पायी। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद वह पहली बार आरोपी युवक से मिलने के दौरान आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की थी। हालांकि घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़िता के पिता मोदीनगर की एक कॉलोनी में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि पीड़िता आठवीं क्लास में पढ़ती थी। बच्ची की पहचान कुछ दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कृष्णानगर कॉलोनी निवासी युवक हिंमाशु सोनी से हुई थी। सोमवार शाम को युवक नेछात्रा को मैसेज करके अपने पास बुलाया। वह छात्रा को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। रेप का विरोध करने पर छात्रा के साथ मारपीट भी की गई। किसी को यह बात बताने पर छात्रा को परिवार सहित जाने से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और अपनी परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में FIR कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही थी। थाने में पीड़िता के 161 के बयान दर्ज हो गए थे।

नहीं लड़ पायी इंसाफ की लड़ाई

घटना के बाद से ही छात्रा गुमगुशुम सी हो गई थी। परिजनों ने बताया कि वह किसी से कोई बात नहीं कर रही थी और ना ही उसने मंगलवार से खाना खाया था। बुधवार को पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया था। मेडिकल कराने के बाद परिजन छात्रा को लेकर घर आ गए थे। परिवार के सभी लोग शाम करीब पांच बजे एक ही कमरे में सो गए थे। पहली मंजिल पर पंखे से लटकी मिली छात्रा बताया जा रहा है कि शाम सवा सात बजे के आसपास जब पिता की आंख खुली तो छात्रा कमरे में मौजूद नहीं थी। उसको तलाशते हुए पिता घर की पहली मंजिल पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़ा गया।

मेरठ ले जाते समय छात्रा की मौत

जैसे ही दरवाजा तोड़ा तो छात्रा पंखे से लटकी मिली। परिजनों से उसे नीचे उतारकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालात गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले ही छात्रा की दोस्ती आरोपी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों इस्टाग्राम पर ही बात करते थे। सोमवार शाम को ही छात्रा युवक से पहली बार मिलने के लिए गई थी।

आरोपी को किया गिरफ्तार

इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सोमवार शाम परिजनों ने थाने में अगवा कर दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। पुलिस नेरिपोर्ट दर्जकर छात्रा का मेडिकल करा लिया था और आरोपी हिंमाशु सोनी निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी को महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। छात्रा का मेडिकल अभी तक नहीं मिला है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *