Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

AAP ने देशभर में प्रदर्शन कर नीट परीक्षा में धांधली पर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

AAP ने देशभर में प्रदर्शन कर नीट परीक्षा में धांधली पर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आप के सांसद डॉ. संदीप पाठक ने नीट मामले में केंद्र को घेराआप नेताओं ने पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नीट परीक्षा में कथित धांधली सामने आने के बाद पीड़ित छात्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ लगातार विरोध जता रहे हैं। इस बीच राजनीतिक दल भी केंद्र सरकार को लगातार इस मामले में घेर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को देशभर में कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आप नेताओं ने पीएम और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीट में हुई कथित धांधली के विरोध में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र समेत देश के 24 राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और दोबारा नीट परीक्षा कराने की मांग की।

आप के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कई आरोप लगाते हुए केंद्र को घेरा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में नीट परीक्षा से जुड़ी बहुत बड़ी धांधली सामने आई है। यह नीट परीक्षा देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस परीक्षा के माध्यम से ही देश के सभी मेडिकल कॉलेज में छात्रों का दाखिला होता है। देशभर में मेडिकल कॉजेल की करीब 1 लाख सीटें हैं। लगभग 24 लाख बच्चे हर साल इस परीक्षा को देते हैं। इस परीक्षा को देने वाले 11वीं-12वीं के छात्रों की उम्र लगभग 16-17 साल की ही होती है। आजकल कोचिंग सेंटरों में छात्र 10वीं से ही नीट परीक्षा की तैयारी शुरु कर देते हैं। जब एक बच्चा इतनी छोटी उम्र से परीक्षा की तैयारी शुरू करता है, तो उसके साथ-साथ इसका पूरा परिवार उसका सहयोग करता है और परीक्षा तैयारी में जुट जाते हैं। ये सोचने वाली बात है कि 24 लाख परिवार की इस एक परीक्षा की तैयारी में लगे होते हैं। लेकिन जब ऐसी परीक्षाओं में धांधली होने लगे, इसे धंधा बनाकर पेपर बेचे जाएं तो यह अपराध देशद्रोह से कम नहीं है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *