Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

गौतमबुद्ध नगर की गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा शहर में लोग भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। यहां पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है और मौसम विभाग ने गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। इसी बीच सोमवार को नोएडा का न्यूनतम तापमान 34 और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 13 जून 2018 के रिकॉर्ड के बराबर है। सोमवार सुबह 9 बजे ही गर्मी बेहद तेज थी और पारा 44.8 डिग्री पर पहुंच गया था। सुबह 10 बजे तापमान 46 डिग्री तक चला गया। झुलसाती गर्म हवाओं के चलते बच्चों को खेलने के लिए भी बाहर नहीं निकलना पड़ रहा।

लोग इस भीषण गर्मी से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कूलर और पंखे बेअसर हो गए हैं। बिजली की अघोषित कटौती के कारण घरों में उमस से हालात और खराब हो गए हैं। सड़कों पर भी ट्रैफिक काफी कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 30-33 डिग्री और अधिकतम 45-46 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति के मद्देनजर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 18 जून की रात अन्य दिनों से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है। इस हीटवेव का असर 21 जून तक बना रहेगा। अभी नोएडा में मॉनसून के आगमन को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं आया है, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया है। कुछ लोग तो बढ़ती गर्मी के कारण बीमार हो गए।

हर वर्ग के लोग परेशान

नोएडा शहर के निवासी इस गर्मी से राहत की उम्मीद कर रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम से खासतौर पर परेशान हैं। पानी की किल्लत और बिजली कटौती से हालात और खराब हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। डॉक्टरों ने ऐसे समय पर धूप में सिर को सफेद कपड़े या हल्के रंग के कपड़े से कवर करने, काले रंग के कपड़े पहनने से बचने और स्ट्रीट फूड से बचने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *