Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

चारमूर्ति चौक से तिगड़ी रोड की सड़क जल्द होगी दुरुस्त

-ग्रेनो प्राधिकरण ने री-सर्फेसिंग के लिए सात करोड़ के निकाले टेंडर
-73 करोड़ से बिजली, निर्माण, उद्यान, जल-सीवर के 20 काम होंगे

अमर सैनी

नोएडा। चारमूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी की सड़क पर दोनों तरफ री-सर्फेसिंग का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिए हैं। टेंडर की प्रक्रिया लगभग एक माह में पूरा कर इस रोड को दुरुस्त कराने की तैयारी है। इसके साथ ही 19 अन्य कार्यों के लिए लगभग 73 करोड़ रुपये के प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिए हैं।
लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता हटने के बाद से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर विकास की रफ्तार पकड़ ली है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मेनटेनेंस व निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग, उद्यान विभाग, विद्युत अभियांत्रिकी और जल-सीवर विभाग की तरफ से टेंडर निकाले गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि परियोजना विभाग ने 47 करोड़ रुपये में 12 कार्यों के टेंडर निकाले हैं, जिनमें चारमूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी की सड़क पर दोनों तरफ री-सर्फेसिंग के अलावा पाली में शिव मंदिर के पास पंचायत घर का अवशेष कार्य, नालों को कवर करने का कार्य, सेक्टर एक व ज्यू थ्री में नाले की सफाई के कार्य, पाली में छह फीसदी आवासीय भूखंडों को विकसित करने का कार्य आदि शामिल हैं। इसी तरह लगभग 6.85 करोड़ रुपये की लागत से कई गांवों में छह फीसदी आबादी भूखंडों में एलईडी लाइट लगाने आदि के कार्य कराए जाएंगे। जल-सीवर विभाग की तरफ से सेक्टर इकोटेक थ्री स्थित 20 एमएलडी एसटीपी का मेनटेनेंस व संचालन और गंगाजल परियोजना के जोनल रिजर्वायर के इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटल व संबंधित सिविल कार्य तथा जीआईएस मैपिंग के कार्यों पर 17.51 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। इसी तरह उद्यान विभाग ने गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के पास 100 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में ओपन जिम लगाने का कार्य, डीएससी रोड और एनएच-24 के साैंदर्यीकरण आदि कार्यों के लिए 1.49 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। टेंडर प्रक्रिया को लगभग एक माह में पूरा कर काम शुरू कराने की तैयारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *