Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटन

दिल्ली के गाजीपुर स्लाटर हाउस में ईद उल अज़हा से तीन दिनों तक के लिए कुर्बानी की व्यवस्था

दिल्ली के गाजीपुर स्लाटर हाउस में ईद उल अज़हा से तीन दिनों तक के लिए कुर्बानी की व्यवस्था
दिल्ली के गाजीपुर स्लाटर हाउस में ईद उल अज़हा से तीन दिनों तक के लिए कुर्बानी की व्यवस्था

रिपोर्ट: रवि डालमिया

ईद उल अज़हा में कुर्बानी की परंपरा रही है. कुर्बानी प्रक्रिया से किसी को दिक्कत ना हो और साफ सफाई का ध्यान रखा जाए इसके लिए गाज़ीपुर स्लाटर हाउस में कुर्बानी की व्यवस्था की गई है. दिल्ली मीट मर्चेंट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी इरशाद कुरैशी ने बताया ईद अल-आधा के मद्देनजर गाजीपुर स्लाटर हाउस में सोमवार ईद उल अज़हा से तीन दिनों तक के लिए कुर्बानी की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा की सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक स्लाटर हाउस में कुर्बानी किया जा सकता है.

इरशाद कुरैशी ने कहा कि लोगों को सार्वजनिक जगहों में कुर्बानी नहीं करनी चाहिए,कुर्बानी के अवशेषों को भी इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. पॉलिथीन में जमा कर उसे कूड़ा घर में डालना चाहिए. कुर्बानी से किसी को दिक्कत ना हो इसका विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए. खासतौर से गैर मुस्लिम इलाकों में इसका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. आपको बता दे की भारत में सोमवार को ईद अल- अज़हा पर्व मनाया जाएगा. इस पर्व में कुर्बानी की परंपरा रही है. कुर्बानी में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है.भारत में बकरा आदि की कुर्बानी की परंपरा रही है. दिल्ली के अलग-अलग इलाके में बकरा का बाजार कर चुका है और लोग अपनी हैसियत के हिसाब से बकरे की खरीदारी कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *