Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

पार्षद ने जीडीए वीसी पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया

वार्ड-99 वैभव खंड की पार्षद ने जीडीए वीसी पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया
वार्ड-99 वैभव खंड की पार्षद ने जीडीए वीसी पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया

अमर सैनी

गाजियाबाद। वार्ड-99 वैभव खंड की पार्षद ने जीडीए वीसी पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह कुछ लोगों के साथ एक पार्क की शिकायत करने जीडीए कार्यालय गई थी। वहां उनकी बात नहीं सुनी गई। महिला पार्षद ने महापौर को भी आपबीती बताई।
पार्षद प्रीति जैन ने बताया कि उनके वार्ड में दो पार्क हैं। पार्क की देखभाल नहीं की जा रही। सिंचाई बिना पौधे और घास सूख रहे हैं। इसकी शिकायत करने शुक्रवार को वह वार्ड के कुछ लोगों के साथ जीडीए कार्यालय पहुंची। आरोप है कि जीडीए वीसी से शिकायत की, लेकिन उन्होंने शिकायत की अनदेखी कर दी। उस पर कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह निगम मुख्यालय पहुंचीं और पार्षदों के सामने बात रखी। पीड़ित पार्षद ने महापौर सुनीता दयाल से फोन कर आपबीती बताई। वहीं निगम सभागार में पार्षद वीरेंद्र त्यागी, अमित त्यागी, शीतल देओल, मनोज त्यागी, धीरेंद्र यादव बिल्लू आदि ने पार्षद के साथ हुए बर्ताव की निंदा की। इसके बाद पार्षदों का एक दल जीडीए वीसी अतुल वत्स से मिलने गया। पार्षदों ने जीडीए वीसी से मामले की जानकारी ली। पार्षदों और जीडीए वीसी के बीच काफी देर तक वार्ता हुई। इसमें जीडीए वीसी ने शिकायत नहीं सुनने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पार्षद को शायद कुछ समझने में गलती हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *