Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

ग्रेटर नोएडा में महिला से किया रेप, गर्भवती होने पर पति के उड़े होश

थाना दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव में एक महिला के साथ वशीकरण के बहाने पड़ोसी ने युवक ने रेप किया।
थाना दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव में एक महिला के साथ वशीकरण के बहाने पड़ोसी ने युवक ने रेप किया।

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के ठसराना गांव में एक महिला के साथ वशीकरण के बहाने पड़ोसी ने युवक ने रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जब महिला 7 माह की गर्भवती हुई तो पति के होश उड़ गए। महिला के बताने पर पति ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला के पति ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए गांव से बाहर रहता है। जिसकी पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही रहते हैं। उसका आरोप है कि करीब 7 माह पहले उसके गांव का ही एक व्यक्ति परिवार के कुछ लोगों पर वशीकरण करने के बहाने उसकी पत्नी को घर से बाहर ले गया। आरोप है कि उसने एक होटल में अपनी पत्नी के साथ रेप किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना के बारे में नहीं बताया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के रेप के कारण उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती भी है। करीब छह दिन पहले जब पीड़ित घर पहुंचा तो उसे पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में जानकारी हुई तो उसने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *