Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

सीईओ ने की किसानों के साथ बैठक

किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय में किसान नेताओं और प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई
किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय में किसान नेताओं और प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई

अमर सैनी

नोएडा। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय में किसान नेताओं और प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. लोकेश एम से मिला। किसानों ने अपनी मांगों पर प्राधिकरण स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी मांगी।
नोएडा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि किसानों की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। किसानों की लंबित मांगों को लेकर गठित विशेष कमेटी तेजी काम कर रही है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की तैयारी कर रही है। 24 मई को लखनऊ में नोएडा चेयरमैन मनोज कुमार सिंह के साथ किसानों की सभी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। किसानों ने अपनी मांगों में 10% प्लॉट और 1997 से 64.7% मुआवजा सभी को देने, आबादी का संपूर्ण निदान, मूल 5% प्लॉट तत्काल देने, 5% प्लॉटों में कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति, पुस्तैनी-गैर पुस्तैनी का भेद खत्म करने और 100% उठे मुआवजे में 10% जमा करके किसानों को पात्रता श्रेणी में लाने की मांग शामिल है। जल्द ही कमेटी अपनी सिफारिशों वाली रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही किसानों की मांगों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री ने हाल ही में किसानों की समस्याओं के निदान के लिए एक उच्च शक्ति प्राप्त समिति का गठन किया था। इसी क्रम में कुछ दिन पहले जिलाधिकारी के साथ भी किसान नेताओं की एक बैठक हुई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *