Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

युवती के साथ युवक की गंदी हरकत पड़ोसियों ने जमकर पीटा, गिरफ्तार

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 में रहने वाली युवती के घर में एक युवक जबरन घुस गया
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 में रहने वाली युवती के घर में एक युवक जबरन घुस गया

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 104 में रहने वाली युवती के घर में एक युवक जबरन घुस गया। घर में सो रही युवती के साथ उसने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इसी बीच युवती जाग गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने आकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 104 में रहने वाली एक युवती रविवार रात को अपने घर पर सो रही थी। तभी कार्तिक नामक युवक उसके घर में घुस गया। बेसुध अवस्था में सो रही युवती के साथ उसने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। आरोपी की हरकत से युवती की नींद टूट गई, तथा उसने शोर मचा दिया। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने आरोपी को पड़कर उसे जमकर पीटा, और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *