Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मतगणना को लेकर डीएम ने ली बैठक

लोकसभा चुनाव के अब दो चरण बाकी रह गए हैं। इसके बाद चार जून को मतगणना होनी
लोकसभा चुनाव के अब दो चरण बाकी रह गए हैं। इसके बाद चार जून को मतगणना होनी

अमर सैनी

गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव के अब दो चरण बाकी रह गए हैं। इसके बाद चार जून को मतगणना होनी है। गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान हो चुके हैं। अब 4 जून को गोविंदपुरम अनाज मंडी में मतगणना होनी है। इसको लेकर डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने सोमवार को अधिकारियों व पार्टी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक में मतगणना की तैयारियों, सीटिंग अरेजमेंट, एजेंटों के पास बनवाने के लिए संख्या आदि को लेकर चर्चा की गई। किस विधानसभा की कितने चक्र और टेबल पर मतगणना होगी इसकी भी जानकारी साझा की गई। साहिबाबाद विधानसभा की 40, मुरादनगर और गाजियाबाद की 36 व लोनी की मतगणना 37 चक्र में होगी। मोदीनगर की 27 चक्र में होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। उसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। बैठक में एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एडीएम एलए शैलेन्द्र भाटिया, एसीएम चन्द्रेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व पार्टी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *