Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को मारी गोली, दोनों हैं इनामी

थाना लोनी बार्डर क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
थाना लोनी बार्डर क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

गाजियाबाद। थाना लोनी बार्डर क्षेत्र प्रॉपर्टी डीलर विक्रम मावी हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इनके कब्जे से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 11 मई को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर में पाइपलाइन रोड पर टीला के विक्रम मावी की हत्या करने वाले बदमाश लाल बाग मंडी की और से आ रहे हैं। सूचना पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस लाल बाग क्षेत्र मे सघन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आ रहे दो संदिग्धों को टॉर्च की रोशनी दिखा कर रोकने का प्रयास किया तो दोनों संदिग्ध पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा कर वापस मोटरसाइकिल मुडाकर भागने का प्रयास करने लगे तो बाइक फिसल कर गिर गई। जिसके बाद बदमाश पुलिस टीम को निशाना कर जानलेवा फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। घायल बदमाशों मौके पर ही बताया उन्होंने ही पवन भाटी के साथ मिलकर विक्रम मावी की हत्या की है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम है। दोनों की पहचान विमल और प्रशांत के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 2 तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *