Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

राह चलते महिलाओं से झपट्‌टा मारकर गले से चेन लूटने वाले भूरा उर्फ नजाकत उर्फ केटीएम को दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है
राह चलते महिलाओं से झपट्‌टा मारकर गले से चेन लूटने वाले भूरा उर्फ नजाकत उर्फ केटीएम को दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है

अमर सैनी

नोएडा।राह चलते महिलाओं से झपट्‌टा मारकर गले से चेन लूटने वाले भूरा उर्फ नजाकत उर्फ केटीएम को दिल्ली क्राइम ब्रांच और नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वहीं कांबिंग के दौरान उसके साथी हर्ष को अरेस्ट कर लिया। नजाकत पर नोएडा और दिल्ली एनसीआर में 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आज भी ये लूटी गई सोने की चेन सुनार को बेचने जा रहा था।
दरअसल दिल्ली क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि नजाकत अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सर्विलांस और मुखबिर से जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम केटीएम बाइक का पीछा रही थी।इस दौरान बदमाश नोएडा में प्रवेश कर गए। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया। बताया गया कि दोनों बदमाश सेक्टर-50 की ओर भाग सकते है। वहीं पर चेकिंग की जाने लगी। इस दौरान एक केटीएम बाइक आते दिखी।पुलिस को देखकर बाइक सावर सेक्टर-50 खाली प्लाट की तरफ मुड़ गए। नोएडा पुलिस ने करीब 1 किमी तक पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई। नजाकत मौके पर गिर गया और हर्ष भागने लगा।पुलिस से घिरा देखकर नजाकत ने पुलिस ने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया। नजाकत के पैर में गोली लगी। वहीं कांबिंग के दौरान हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। इसके दूसरे साथी हर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। इसके ऊपर दो मुकदमे है। हर्ष का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *