Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

पारस टिएरा सोसाइटी के खातों की जांच शुरू

नामचीन सोसाइटियों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। निवासियों को मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा
नामचीन सोसाइटियों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। निवासियों को मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा

अमर सैनी

नोएडा। नामचीन सोसाइटियों में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। निवासियों को मेंटेनेंस चार्ज देने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा हैं। शहर की सोसाइटी में सबसे ज्यादा समस्याएं लिफ्ट को लेकर हो गई हैं। निवासी लगातार लिफ्ट का ठीक से रखरखाव न करने को लेकर आरोप लगाते रहते हैं। ऐसे में सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के पिछले पांच वर्षों के बही खातों की जांच होगी।

दरअसल, सोसायटी के कुछ निवासियों ने एओए के हिसाब-किताब में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिल्ली की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म को पिछले 5 वर्षों के बही खातों का ऑडिट करने का आदेश दिया है। सीए फर्म को अधिकतम 4 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। इसके अलावा निवासियों ने एओए चुनाव की भी मांग की है। वे पिछले 6 महीनों से चुनाव की मांग उठा रहे हैं। चुनाव को लेकर 20 मई को निर्णय आएगा।
सोसायटी के निवासियों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से एओए की आय और व्यय का वार्षिक ऑडिट नहीं हुआ है। वे लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब जब ऑडिट का आदेश आया है, तो एओए को पूर्ण सहयोग करना होगा ताकि सीए फर्म ऑडिट कर सके। पूरी घटना से साफ है कि सोसायटी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। आशा है कि ऑडिट और नए एओए चुनाव से स्थिति सुधरेगी। हम आगे की घटनाक्रम पर नजर बनाए रखेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *