Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

हरियाणा में बाढ़ आई तो ट्रैक्टर पर गांव-गांव जाकर की थी मदद – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 15 मई (कोमल रमोला ) पूर्व डिप्टी सीएम एवं जेजेपी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हमने सदैव किसान, कमेरे वर्ग के हित में काम किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जब बाढ़ आई तो, वे गांव दर गांव ट्रैक्टर पर जाकर बाढ़ पीड़ित किसानों, ग्रामीणों से मिले और उनकी मदद की थी। उन्होंने कहा कि जेजेपी की पूर्व गठबंधन सरकार में हिस्सेदारी थी तो इतिहास में पहली बार हरियाणा में बाढ़ घोषित हुई और जान-माल व पशुओं के नुकसान की भरपाई पीड़ितों को उचित मुआवजा देकर की गई। वे बुधवार को अंबाला, कुरुक्षेत्र लोकसभा के दौरे के दौरान जेजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने आम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत हिस्सेदारी, किसानों की समय पर फसल खरीद व उसका भुगतान, राशन डिपुओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी, ऑनलाइन फर्द निकालने की सुविधा, 20 हजार किलोमीटर सड़कों का सुधार जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए है। दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जेजेपी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आज जनता राष्ट्रीय पार्टियों के सांसदों से छुटकारा पाना चाहती है और अपने क्षेत्र की आवाज बुलंद करने के लिए जेजेपी उम्मीदवारों को सांसद बनाकर संसद में भेजना चाहती है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भाजपा और कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पुत्र मोह में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है और दोगली राजनीति करने वाले भूपेंद्र हुड्डा को जनता वोट की चोट से करारा जवाब देगी।

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पिंजौर एचएमटी ट्रैक्टर की इंडस्ट्री का मुद्दा हो या उत्तर भारत में नई फिल्म सिटी बनाने का विषय हो, उन्होंने सांसद और प्रदेश सरकार का हिस्सा रहते हुए अनेकों बार केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का काम किया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्थानीय सांसद द्वारा पैरवी की कमी के चलते ज्यादा प्रगति नहीं हो पाई। दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि जनता के पास आज अपने क्षेत्र के विकास के लिए सुनहरा अवसर है कि वे मजबूत जेजेपी प्रत्याशियों को अपना सांसद बनाकर लोकसभा भेजें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *