Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

रेलवे के रिटायर्ड जीएम को को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 52.50 लाख रुपये

रेलवे के रिटायर्ड जीएम को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 52.50 लाख रुपये की वसूली की गई है
रेलवे के रिटायर्ड जीएम को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 52.50 लाख रुपये की वसूली की गई है

अमर सैनी

नोएडा। रेलवे के रिटायर्ड जीएम को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 52.50 लाख रुपये की वसूली की गई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा के सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकन सिटी के 69 वर्षीय प्रमोद कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई एफआइआर में बताया कि 9 मई को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि उनके द्वारा जो पार्सल भेजा गया है वह डिलीवर नहीं हो पाया है। इसके लिए उन्हें मोबाइल में एक दबाना होगा। इसके लिए उन्होंने पार्सल के संबंध में जानकारी लेने के लिए उस नंबर पर काल की जिस नंबर से मैसेज आया था। उसने बताया कि 3 मई को उनके द्वारा मुंबई से एक पार्सल ताइवान भेजा गया था। जिसे ताइवान सीमा शुल्क विभाग ने प्रतिबंधित चीज होने के चलते जब्त कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि पार्सल में चार पासपोर्ट, तीन क्रेडिट कार्ड, कपड़े और 100 ग्राम ड्रग्स था। इसके बाद आरोपित ने कहा कि उनके तीन बैंक खातों की केवाइसी अलग-अलग शहरों में हुई है। इसका इस्तेमाल मनी लांड्रिंग के लिए किया गया है, जो दाउद और नवाज मलिक जैसे लोगों के लिए आतंकी गतिविधियों में किया गया है। जब उन्होंने कहा कि उनका इन लोगों से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो काल के जरिये संपर्क किया।

डरा-धमकाकर तीन बार वसूले 52.50 लाख
इसके बाद आरोपियों ने मुम्बई क्राइम ब्रांच और सीबीआई का डर दिखाकर उन्हें 24 घंटे के लिए बंधक यानी डिजिटल अरेस्ट कर लिया। इस बीच आरोपियों ने पीड़ित से तीन बारी में 52.50 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर लिए। पैसा लेने के बाद आरोपियों ने ओर पैसों की मांग की तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *