Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

नोएडा प्राधिकरण लगातार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा
नोएडा प्राधिकरण लगातार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण लगातार अभियान चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहा है। वर्क सर्किल-7 के गांव भूड़ा और सलारपुर में प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 3 खसरा को कब्जा मुक्त कराया। ये जमीन प्राधिकरण के मास्टर प्लान के अनुसार नियोजित है। प्राधिकरण सीईओ लोकेश एम ने कहा- किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। कब्जा करने वाले अतिक्रमण स्वयं हटा लें नहीं तो प्राधिकरण उसे तोड़ देगा।
सर्किल-7 में सेक्टर-81 के खसरा नंबर 100, 101 और सलारपुर गांव के खसरा नंबर 200 पर अतिक्रमण करने वालों ने कमरे बनवा लिए थे। इसमें व्यवसायिक गतिविधि की जा रही थीं। प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ऐसे में प्राधिकरण के बुलडोजर ने तीनों खसरा पर बने कमरों, चार दीवार और कच्चे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
तीनों खसरा को मिलाकर करीब 1500 वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। इसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। बता दे अब तक प्राधिकरण 4 लाख वर्गमीटर जमीन को कब्जा मुक्त करा चुका है। इस जमीन की कीमत करीब 600 करोड़ रुपए के आसपास है। अभियान निरंतर जारी रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *