Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार

चंडीगढ़, 14 मई (कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए चुनाव प्रचार किया। मान ने लोगों से अपील की और कहा कि 1 जून को वोट जरुर करें और काम करने वाले लोगों को वोट दें।

उन्होंने कहा कि दशकों के संघर्ष के बाद हमें वोट देकर अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने का अधिकार प्राप्त हुआ है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद और करतार सिंह सराभा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान करके हमें यह वोटर कार्ड दिलवाया है, इसलिए अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल जरूर करें और अपनी पसंद से अपना प्रतिनिधि चुनें। कोई लालच या बहकावे में आकर अपना वोट बर्बाद न करें।

गुरप्रीत जीपी को वोट देने की अपील करते हुए मान ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार को जिताएं जो आपके दुख दर्द को समझता हो। गुरप्रीत जीपी आम परिवार से उपर उठकर यहां तक पहुंचे हैं। ये आपकी हर समस्या से वाकिफ हैं। संसद में ये आपकी आवाज बनेंगे और आपके हक के लिए संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह जाति-धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगते। हम इस चुनाव में अपने पिछले दो सालों के कार्यों बिजली, नहरी पानी, स्कूल और अस्पताल के नाम पर लोगों से वोट मांग रहे हैं। हमने 43000 नौजवानों को बिना किसी सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी। आम लोगों के बिजली बिल जीरो किए। किसानों के खेतों में नहरी पानी पहुंचाया और किसानों को बिना कट दिन में ही पर्याप्त बिजली मुहैया कराई।

सड़क सुरक्षा फोर्स(एसएसएफ) का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पिछले साल हमने सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया जिससे अभी तक सड़क दुर्घटना में करीब 1250 लोगों की बची है। पिछले साल मार्च अप्रैल में सड़क दुर्घटना में करीब 1500 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस साल इन महीनों में सिर्फ 250 लोगों की ही मृत्यु हुई। इसके अलावा जख्मी हुए लोगों के करीब साढ़े 18 लाख रुपए कैश और सामान वापस हुए। पहले एक्सीडेंट के बाद उनके पास का सारा सामान गायब हो जाता था।

इसके अलावा हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था।  अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं बहनों को 1000 रू हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है।

वहीं भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी दस साल शासन करने के बाद जाति-धर्म और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। वह लोगों को जाति और धर्म के नाम पर डराकर वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को बांटने की भी कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब के लोग नफरत की राजनीति को कभी बर्दाश्त नहीं करते। पंजाब सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है। यहां के लोग गुरुपर्व, ईद, होली, दिवाली और नवमी एक साथ मनाते हैं। भाजपा की नफरत की राजनीति यहां कभी सफल नहीं हो सकती।

मान ने जानकारी देते हुए कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 मई को पंजाब आएंगे और यहां के लोगों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले अमृतसर जाएंगे और वहां दरबार साहिब और दुर्गयाना मंदिर में माथा टेकेंगे, फिर वहां वह मेरे साथ रोड शो करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को यह गलतफहमी थी कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल कर वह आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि आम आदमी पार्टी एक नदी की तरह है और नदी अपना रास्ता खुद बनाती है। नदी को बहने से नहीं रोका जा सकता।

आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी ने कहा – मान सरकार से पंजाब के आमलोग और किसान बेहद खुश, किसानों को दिन में मोटर के लिए बिना कट लगाए बिजली मिल रही है और आमलोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि मान सरकार से पिछले दो सालों के काम से पंजाब के आमलोग और किसान बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें हर सरकारी सुविधाएं मिल रही है। किसानों को नहरी पानी और दिन में ही मोटर के लिए बिना कट लगाए बिजली मिल रही है और आमलोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक बचत हो रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *