Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मिनी कनॉट प्लेस में किडनैपिंग की रील बना रहे तीन युवक गिरफ्तार

नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस कहलाने वाले सेक्टर 18 में कुछ युवकों को किडनैपिंग की रील बनाना महंगा पड़ गया
नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस कहलाने वाले सेक्टर 18 में कुछ युवकों को किडनैपिंग की रील बनाना महंगा पड़ गया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा का मिनी कनॉट प्लेस कहलाने वाले सेक्टर 18 में कुछ युवकों को किडनैपिंग की रील बनाना महंगा पड़ गया। लोगों ने इसे सचमुच में किडनैपिंग समझ लिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर 20 पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो तीनों युवक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालते हैं।
जानकारी के मुताबिक रविवार को तीन युवक सेक्टर 18 में रील शूट कर रहे थे। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने समझा दो युवक मिलकर तीसरे युवक का अपहरण कर रहे हैं। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत कुमार निवासी सफार्बाद सेक्टर 72 नोएडा, दीपक निवासी बरौला सेक्टर 49 और अभिषेक कुमार निवासी सेक्टर 49 के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई है। थाना सेक्टर 20 प्रभारी का कहना है कि यह घटना रविवार की है। तीनों आरोपी सेक्टर 18 में रोड पर स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहे थे। जिसे आरोपी इंस्टाग्राम पर डालकर वायरल कर रहे थे। इस बीच सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *