Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

मोदी की लहर से ही कांग्रेस की धड़कन बढ़ गई है : बंतो कटारिया

 

पंचकूला, 12 मई (कोमल रमोला ) अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर चल रही है। मोदी की लहर से कांग्रेस के नेताओं की धड़कन बढ़ गई है। कांग्रेस के नेता अपनी हार को सामने देख झूठ और भ्रम फैलाने के काम में जुट गए हैं। ये बातें श्रीमती कटारिया ने रविवार को कालका विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के दौरान कही।
श्रीमती कटारिया हर बूथ और हर घर संपर्क अभियान के तहत भी लोगों से मिली और भाजपा का संकल्प पत्र देकर कमल के फूल पर वोट देने की अपील की। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बंतो कटारिया का जगह-जगह लोगों ने भव्य स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि 25 मई को कमल के फूल पर वोट देकर प्रचंड बहुमत से जीताकर दिल्ली भेजेंगे।
अपनी जीत के प्रति आश्वश्त बंतो कटारिया ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मत डालने के लिए अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं का मिजाज बता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से देश में कमल खिलेंगे और भाजपा 400 पार का लक्ष्य लोगों के आशीर्वाद से पूरा करेगी। श्रीमती कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के राज में सिर्फ भ्रष्टाचार ही चलता था और आज भी कांग्रेस घमंडिया गठबंधन के साथ मिलकर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।
बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस को देश और प्रदेश की तरक्की से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी का लक्ष्य विकसित भारत बनाना है, इसलिए देश और प्रदेश की तरक्की तथा विकसित भारत के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
बंतो कटारिया ने कहा कि हरियाणा में न तो कांग्रेस का वजूद है और न ही अन्य दलों का। कांग्रेस यहां पर इंडी गठबंधन के नाम से चुनाव लड़ रही है, लेकिन इनके प्रत्याशी हर जगह बुरी तरह से चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का 60 साल का शासन भी देश की जनता ने देखा है और नरेन्द्र मोदी का 10 साल का शासन जनता देख रही है और फर्क साफ है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस इतने वर्षों में नहीं कर पाई, वो काम मोदी सरकार ने 10 वर्षों में कर दिखाए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि देश के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णा लांबा, शिवालिक विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, विधानसभा चुनाव प्रभारी विशाल सेठ, विधानसभा चुनाव संयोजक विनोद सवर्णी, मंडल अध्यक्ष नरताराम व भुवनजीत भी मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *