भारत

मामूरा में अवैध निर्माण करने वालों पर केस दर्ज

मामूरा में अवैध निर्माण करने वालों पर केस दर्ज

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण के वर्क सर्किल के अवर अभियंता ने मामूरा में अर्जित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में तीन नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ फेज-3 थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
अवर अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र मामूरा गांव की अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि खसरा संख्या-17 और 24 पर नरेश कुमार चौहान और महिपाल समेत अन्य व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। भूलेख विभाग और वर्क सर्किल पांच की टीम ने निर्माणस्थल पर पहुंचकर इसे रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। आरोपियों ने नियमों को दरकिनार कर निर्माण कार्य शुरू रखा। अतिक्रमणकर्ता द्वारा प्राधिकरण की बेशकीमती और नियोजित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, खसरा संख्या-219 में गोलू नामक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण और अवैध निर्माण किया जा रहा है। सभी आरोपी मामूरा गांव के ही रहने वाले हैं। इस मामले में नरेश कुमार चौहान, महिपाल और गोलू समेत कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूर्व में भी अतिक्रमण के आरोप में गांव के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players