Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तेज आंधी में छत गिरने से परिवार मलबे में दबा, बच्चे की हुई मौत

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में शुक्रवार रात तेज आंधी की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में शुक्रवार रात तेज आंधी की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया

अमर सैनी

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में शुक्रवार रात तेज आंधी की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान छत नीचे गिर गई। हादसे में छत के मलबे में मां-बाप और एक मासूम दब गया। घटना के बाद पड़ोसियों ने सभी घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक 4 साल के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में शुक्रवार रात तेज आंधी के चलते एक घर की छत अचानक गिर गई। इस दौरान घर में सो रहा परिवार छत के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पड़ोसियों ने सभी को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 साल के बच्चे शुभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्चे के पिता अमित और मां राधा अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घायल परिवार यहां पर किराए पर रहता है। ऐसा शक है कि घर की छत पहले से ही जर्जर हो चुकी थी जिसकी मरम्मत का काम वक्त रहते नहीं कराया गया। तेज आंधी की वजह से वह जर्जर छत हवा के दबाव को सहन नहीं कर पाई और गिर गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *