Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नालों की सफाई शुरू होने में देरी होगी

-अगले महीने टेंडर जारी होंगे, जुलाई से काम शुरू होगा
-अगले महीने टेंडर जारी होंगे, जुलाई से काम शुरू होगा

अमर सैनी

नोएडा।शहर के नालों की गहराई से सफाई शुरू होने में देरी होने के आसार हैं। आचार संहिता समाप्त होने के बाद अगले महीने टेंडर जारी किए जाएंगे। टेंडर जारी होने के कम से कम एक महीने बाद काम शुरू होगा। ऐसे में मानसून आने से पहले नालों की सफाई का काम पूरा होने की उम्मीद नहीं है। अभी प्राधिकरण ऊपरी तौर पर नालों की सफाई करा रहा है।

शहर में करीब 117 बड़े नाले हैं। इन सभी नालों का पानी सबसे बड़े सिंचाई नाले में मिलकर यमुना में पहुंचता है। सफाई नहीं होने से नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इससे नालों का पानी शहर के आंतरिक हिस्सों में घुस जाता है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव बड़ी समस्या बन जाता है। अब दो महीने में फिर से मानसून की आहट शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि जलभराव के लिए मुख्य तौर पर नालों की सफाई नहीं होना मुख्य वजह माना जाता है, लेकिन अभी तक इसको लेकर नोएडा में काम शुरू नहीं हुआ है। इस समय शहर के अधिकांश नालों में गंदगी जमा है। बीते सप्ताह ही निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम को खोडा रोड स्थित एलआईसी ऑफिस के पास नाला पूरी तरह गंदगी से अटा पड़ा हुआ मिला। इसके अलावा सेक्टर-5 हरौला, सेक्टर-50 सहित और नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि नालों की सफाई का काम पूरे साल होता है, लेकिन पूरी तरह निचले तल से सिल्ट लगाने का काम साल में सिर्फ एक बार किया जाता है। इसके लिए चुनावा आचार संहिता समाप्त होते ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि पहली बार टेंडर प्रक्रिया में ही कंपनी का चयन हो जाता है, तभी सफाई का काम जुलाई में शुरू हो पाएगा। अगर दोबारा टेंडर जारी हुआ तो और देरी होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *