Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ओएसडी संतोष कुमार ने गांव व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

-गंदगी मिलने पर दो संबंधित फर्मों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
-गंदगी मिलने पर दो संबंधित फर्मों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36, 37, पाई-1 की सर्विस रोड, स्वर्णनगरी व ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सेक्टर पाई वन एवं सेक्टर 36 के बीच की रोड पर गंदगी और ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराजगी जाहिर की। ओएसडी ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर दो संबंधित फर्मों मैसर्स एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट और मैसर्स एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के गांवों व सेक्टरों को अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके दृष्टिगत ओएसडी संतोष कुमार अब नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे। इसी कड़ी में ओएसडी संतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही सेक्टर 36-37 व ऐच्छर गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल पडे़े। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। ओएसडी ने सेंट्रल वर्ज, सड़कों के किनारे फुटपाथ पर, सेक्टरों व गांवों में नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी को उसके काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए पुरस्कृत भी किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग की अपील की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *