Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में अनोखा पॉडकास्ट लॉन्च, समस्याओं की समाधान पर जोर

जाने-माने मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट निखिल सिंघल जल्द ही एक बेहद अनूठा पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं।
जाने-माने मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट निखिल सिंघल जल्द ही एक बेहद अनूठा पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा : जाने-माने मीडिया स्ट्रेटेजिस्ट निखिल सिंघल जल्द ही एक बेहद अनूठा पॉडकास्ट सीरीज लॉन्च करने जा रहे हैं। इस पॉडकास्ट का मुख्य उद्देश्य नोएडा में कम्युनिटी के मुद्दों और समस्याओं पर खुलकर चर्चा करना और उनके समाधान तलाशना होगा। पॉडकास्ट की पहली श्रृंखला में नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों के एओए अध्यक्षों से बातचीत होगी। इसके अलावा प्रशासन, पुलिस और नेताओं से भी नोएडा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। निखिल का मानना है कि यह पॉडकास्ट कम्युनिटी की भावना को मजबूत करेगा और नोएडा में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
निखिल सिंघल ने कहा कि मैं इस पॉडकास्ट को लांच करने और सोसाईटी, कम्युनिटी और आरडब्ल्यूए के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए उत्साहित हूं। हमारा यह पॉडकास्ट लोगों को खुल कर अपनी बात रखने की सुविधा प्रदान करेगा। हमें इसके द्वारा सभी के लिए एक बेहतर नोएडा बनाने की दिशा में काम करने में सबका सहयोग भी मिलेगा। हम इस पॉडकास्ट सिरीज के द्वारा क्लीन नोएडा और ग्रीन नोएडा की तर्ज पर एक मुहिम चलाकर यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सतत प्रयास करेंगे। निखिल ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज मेरठ सहित प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर, पॉडकास्ट कम्युनिटी की भावना को बढ़ावा दे सकता है और नोएडा में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पॉडकास्ट की पहली श्रृंखला नोएडा में विभिन्न सोसाईटीज के एओए पदाधिकारियों के इंटरव्यूज से लांच की जाएगी। पहली पॉडकास्ट श्रृंखला में विभिन्न सोसाइटियों के AOA अध्यक्षों, नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और विधायकों से बातचीत होगी। निखिल का मानना है कि प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाकर यह पॉडकास्ट कम्युनिटी के विकास में योगदान दे सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *