Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

पहले मेडिकल डिवाइस पार्क की तैयारी शुरू, चार विदेशी कंपनियां यमुना प्राधिकरण में करेंगी निवेश

मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जापान के टोक्यो में मिड टेक सम्मेलन में यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल सागर और सीईओ अरुणवीर सिंह शामिल हुए थे
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आने वाले महीनों में चार विदेशी कंपनियां दौरा करेंगी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आने वाले महीनों में चार विदेशी कंपनियां दौरा करेंगी। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क में चार कंपनियों ने निवेश की इच्छा जाहिर की है। कोविड-19 के दौरान फैली महामारी के कारण दवाओं की कमी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में मेडिकल डिवाइस बनाने की योजना तैयार की गई थी।

दरअसल, मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जापान के टोक्यो में मिड टेक सम्मेलन में यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन अनिल सागर और सीईओ अरुणवीर सिंह शामिल हुए थे। यह सम्मेलन 17 से 19 अप्रैल के बीच टोक्यो में हुआ था। इसमें विभिन्न कंपनियों के साथ 25 बैठकें की गई। इनमें भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया गया। इसके बाद चार कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाते हुए आगामी माह में भारत का दौरा करने की सहमति दी है। जिसके बाद वह यहां पर निवेश के लिए प्राधिकरण के साथ एमओयू साइन करेंगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिशन मिडटेक और फार्म एग्जीबिशन का आयोजन जापान के टोक्यो में किया गया था जहां पर यमुना प्राधिकरण ने अपना काउंटर लगाया था। इस दौरान वहां पर 25 कंपनियों के साथ भारत में निवेश के लिए बैठकें की गई. इनमें से चार कंपनियों ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने के लिए सैद्धांतिक सहमति दी। इसके तहत 12 जून से लेकर 21 जून के बीच में कंपनियां मेडिकल डिवाइस पार्क का दौरा करेंगी।

300 एकड़ में बनेगा

उत्तर प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में बनाया जा रहा है मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए साढे़ 300 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इस मेडिकल डिवाइस पार्क में कॉमन सेंटर भी विकसित किया जा रहा है।यहां पर आने वाली कंपनियों को तमाम सुविधाएं भी दी जा रही है। इससे निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *