Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छीजारसी कॉलोनी में रहने वाला गौरव कुमार पुत्र अजय पाल सिंह उम्र 26 वर्ष ने सोमवार रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस वजह से उसने आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी में रहने वाली अंशु पत्नी बिट्टू ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में रहने वाले अनुरूद्ध उम्र 54 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *