Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

ई-रिक्शा में टक्कर मारकर कार चालक भागा, महिला की हालत गंभीर

थाना फेस 3 क्षेत्र में हिट एंड रन का एक मामला संज्ञान में आया है। घटना में आरोपी कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया
थाना फेस 3 क्षेत्र में हिट एंड रन का एक मामला संज्ञान में आया है। घटना में आरोपी कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस 3 क्षेत्र में हिट एंड रन का एक मामला संज्ञान में आया है। घटना में आरोपी कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि विनोद कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी सुनीता निवासी सेक्टर 70 नोएडा 2 मई को 2:15 बजे करीब सफायर इंटरनेशनल स्कूल से अपने बच्चों को लेने के लिए ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार सफायर स्कूल के मेंन गेट चौराहे के पास एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके ई- रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस घटना में सुनीता सड़क पर गिर गई। उनके सिर ,नाक, मुंह, दांतो, हाथ, पैरों में गहरी चोट आई, तथा वह बेहोश हो गई। वाहन चालक सतपाल यादव मानवता को शर्मसार करते हुए इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला की मदद करने की बजाय वहां से अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का उपचार यह एसआरएस हॉस्पिटल में चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *