Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

लोगों ने हादसे रोकने के लिए चलाया अभियान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया

 

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने सड़क पर उतरकर गलत दिशा से आ रहे वाहनों को रोका और उन्हें सही दिशा में जाने के लिए प्रेरित किया। गलत दिशा से आ रहे वाहनों के कारण हाल के दिनों में इको विलेज 2 के पास दुर्घटनाएं हुई हैं।

लोगों को जागरूक करने के अभियान में स्कूली छात्रा शांभवी वर्मा और अर्शिका सिंह ने गलत साइड से आने वाले लोगों से अपील की कि कृपया सही दिशा में गाड़ी चलाएं, ताकि हम बच्चे भी सुरक्षित रहें। इस अभियान में बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हुए। सभी लोगों ने अपने हाथों में पर्चे ले रखे थे और फिर गलत साइड से आ रहे लोगों को वो पर्चे दिखाए। छोटे-छोटे बच्चों ने गलत दिशा से आ रहे लोगों को रोका और उनसे गलत दिशा में न चलने की अपील की और कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका रहती है। इस अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले राजकुमार, आशीष श्रीवास्तव, स्निग्धा सिंह, अमित सिंह, डीके सिन्हा ने कहा है कि यह अभियान जारी रहेगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम लगातार यह अभियान चलाएंगे और लोगों को लगातार जागरूक भी करेंगे। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस को भी शामिल किया जाएगा. अभियान में ज्योति जयसवाल, नीरज श्रीवास्तव, शिव सुथार, अनुपम मिश्रा, देवेश चहल, संजय टंडन, विजय गुप्ता, राहुल, दिनेश चंद्र, राकेश तिवारी, राकेश समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि वे भी कभी गलत दिशा में जाना. मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा और अगर दूसरों को गाड़ी चलाते देखूंगा तो उन्हें भी रोकूंगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *